Home Bihar गर्मी से लाेग परेशान: 9 साल का रिकाॅर्ड टूटा; पटना का रात का पारा 25.2 डिग्री पर पहुंचा, कल से राहत की संभावना

गर्मी से लाेग परेशान: 9 साल का रिकाॅर्ड टूटा; पटना का रात का पारा 25.2 डिग्री पर पहुंचा, कल से राहत की संभावना

0
गर्मी से लाेग परेशान: 9 साल का रिकाॅर्ड टूटा; पटना का रात का पारा 25.2 डिग्री पर पहुंचा, कल से राहत की संभावना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 9 Year Old Record Broken; Patna’s Nighttime Mercury Reached 25.2 Degrees, Relief Likely From Tomorrow

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुष्क मौसम, दिन में तेज धूप, गर्म हवाएं और रात में हवा की रफ्तार सुस्त। इसकी वजह से गुरुवार को पटना में दिन के साथ ही रात भी गर्म रहा। गुरुवार को पटना में रात के तापमान ने पिछले 9 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। रात का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इससे पहले 28 अप्रैल 2012 को पटना में रात का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस दौरान तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही थीं और आर्द्रता 70 फीसदी थी।

इससे उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा था। दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक झाऱखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों में बनने वाले चक्रवाती परिक्षेत्र की वजह से बेगूसराय, पूर्वी-पश्चिम चंपारण, भागलपुर सहित 16 जिलों में आसमान पर बादल छाने के बाद भी उमसभरी गर्मी का अहसास होगा। इसका असर 16 अप्रैल तक दिखाई देगा। उसके बाद बारिश से मौसम सामान्य हो जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link