[ad_1]
कटिहार8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
छठ पर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बिखेरा जादू।
कटिहार के बीएमपी मैदान में बुधवार को छठ पर कटिहार जिला प्रशासन, कला संस्कृति विभाग और बिहार सरकार के सौजन्य से भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के उपरांत भास्कर महोत्सव के दौरान लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज का ऐसा जादू बिखेरा की सभी उनकी आवाज के कायल हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, निवर्तमान एमएलसी अशोक अग्रवाल ,जिला अधिकारी उदयन मिश्रा ,पुलिस कप्तान विकास कुमार, बीएमपी समादेष्टा दिलनवाज अहमद, बरारी विधायक विजय सिंह ,सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन संगीत विशारद कृष्ण कौशिक ने किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले के संगीत प्रेमी व श्रद्धालु उपस्थित होकर मैथिल कोकिला बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के द्वारा गाए हुए लोकगीत का भरपूर आनंद लिया। मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
[ad_2]
Source link