छात्रा से यौन शोषण, शादी की बात पर मांगा दहेज: बॉयफ्रेंड बोला-10 लाख दो तब शादी करेंगे, अब महिला थाना भी नहीं सुन रही फरियाद

0
71
छात्रा से यौन शोषण, शादी की बात पर मांगा दहेज: बॉयफ्रेंड बोला-10 लाख दो तब शादी करेंगे, अब महिला थाना भी नहीं सुन रही फरियाद


मुजफ्फरपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SSP ऑफिस में शिकायत करने पहुंची स्नातक की छात्रा।

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वह स्नातक की छात्रा है। मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। वर्तमान में शहर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती है। उससे मनियारी के शिवम ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

अब जब पीड़िता ने उसपर शादी करने का दवाब बनाया तो पटना में रजिस्ट्रार के यहां जाकर आवेदन भी दिया। 12 अप्रैल को तारीख थी। इसी बीच उसके बॉयफ्रेंड ने घर पर आकर कहा कि अगर शादी करना चाहती हो तो 10 लाख रुपए दहेज दो। तभी शादी करेंगे। जब पीड़ित ने मिन्नत की तो गाली गलौज कर उसे धमकी दी और वहां से चला गया। इसके बाद छात्रा उसके घर गयी। वहां उसके परिजन से गुहार लगाई। लेकिन, उनलोगों ने उसे एक कमरे में ले जाकर पिटाई कर दी। उसने आरोप लगाया कि बॉयफ्रेंड के परिजन ने उसे आग लगाकर जला देने और गायब करने की धमकी दी। वह निराश मन से वहां से लौट आयी।

पुलिस ने भी टरकाया

जब कहीं से उसे कोई रास्ता नजर नहीं आया तो वह महिला थाना में अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने गयी। लेकिन, पुलिस वालों ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी। उसे टरका दिया गया। दो दिन तक वह थाना का चक्कर काटती रही। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह SSP से मिलने पहुंची। ऑफिस में आवेदन दिया और कार्रवाई व न्याय की गुहार लगाई है। SSP ने सम्बन्धित थाने को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कोचिंग में मिले थे दोनों

छात्रा ने बताया कि वह कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान शिवम से हुई थी। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे प्यार हो गया। शिवम उसके घर भी आने-जाने लगा था। दोनों के रिश्ते के बारे में छात्रा की मां को भी पता था। लड़की ने शादी करने की बात भी अपनी मां को बताई थी। इस बीच शिवम ने उसके साथ रिलेशन बनाने की बात कही। पर छात्रा ने ये कहते हुए मना कर दिया कि जबतक शादी नहीं करोगे। रिलेशन नहीं बनाउंगी।

फिर शादी करने की खाई कसम

लड़के ने उसका विश्वास जितने के लिए शादी करने की झूठी कसम खा ली। फिर भी वह तैयार नहीं हुई तो उसे घुमाने के लिए पटना ले गया। वहीं पर एक होटल में उसके साथ जबरन सम्बन्ध भी बनाया। फिर कहा कि वह शादी करेगा। छात्रा उसके झांसे में आ गयी। इसके बाद एक वर्ष से लगातार उसके साथ सम्बंध बनाता रहा। लेकिन, जब शादी करने की बारी आई तो दहेज में 10 लाख का डिमांड कर पल्ला झाड़ लिया। अब पीड़िता दर-दर भटकने को विवश है।

खबरें और भी हैं…



Source link