[ad_1]
भागलपुर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंटेकवेल के 6 माेटर पूरी तरह बंद हाेने से शहरवासी परेशान हो रहे है।
बरारी वाटर वर्क्स के ड्राई इंटेकवेल के पूरी तरह बंद हाेने से बुधवार काे शहर काे एक पाली में ही पानी मिला। गुरुवार काे भी केवल सुबह में ही पानी मिल पाएगा। क्याेंकि दूसरा वेट इंटेकवेल का एक माेटर जल गया है। इससे भी तालाब में पानी कम आरहा है। इंटेकवेल के आठ माेटर में अभी दाे ही चल रहा है। वाटर वर्क्स पास गंगा में तीन फीट ही पानी है। इंटेकवेल में पानी के साथ ही बालू भी आरहा है।
इस वजह से बार-बार माेटर भी जल रहा है और तालाब का पानी भी सूख रहा है। जलकल शाखा के इंजीनियर कृष्णा प्रसाद ने बताया कि यहां फुटबाॅल में बालू जमा हाे गया है। उसकी सफाई करवा रहे हैं। इसलिए तालाब में पानी कम आरहा है।
गुरुवार से यह संकट दूर हाे जाएगा। जानकाराें का कहना है कि यहां हर साल गाद काे साफ करने की जरूरत है। नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने बताया कि पानी के सप्लाई के लिए जाे संभव व्यवस्था हाे सकती है, वह करेंगे।
[ad_2]
Source link