Home Bihar जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी मामले में किया खुलासा: हरियाणा से बरामद हुई लड़की, 1.60 लाख में बेच दी गई थी

जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी मामले में किया खुलासा: हरियाणा से बरामद हुई लड़की, 1.60 लाख में बेच दी गई थी

0
जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी मामले में किया खुलासा: हरियाणा से बरामद हुई लड़की, 1.60 लाख में बेच दी गई थी

[ad_1]

जहानाबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जहानाबाद पुलिस ने मानव तस्करी का खुलासा किया है। दरअसल टेहटा ओपी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। जिसे हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। लड़की 1 लाख 60 हजार रुपए में हरियाणा में बेच दी गई थी। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन लड़कियों का रेस्क्यू किया जिसे जहानाबाद लाया गया। एसपी दीपक रंजन ने पीसी कर बताया। 7 फरवरी 2022 को सिग्मी प्रवीण जो कि टेहटा ओपी क्षेत्र की रहने वाली है।

पिताजी की ओर से डांट-फटकार किये जाने के कारण घर से निकल गयी थी। माँ गुलशन खातुन के लिखित आवेदन के आधार पर मखदुमपुर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। इसी क्रम में पीड़ित सिम्मी प्रवीण के द्वारा 16मई को अपने बहनोई मो० असगर को फोन कर अपने को हरियाणा में होने की बात बतायी गयी। इस सूचना पर सिम्मी प्रवीण की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफतारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन कर हरियाणा भेजा गया, जहां ग्राम कैथल, थाना- किठाना, जिला-राजौन्द (हरियाणा) से सिम्मी प्रवीण को बरामद किया गया। साथ ही उसके तथाकथित पति अमन उर्फ विजय को गिरफतार किया गया।

गिरफ्तार अमन उर्फ विजय ने बताया कि सिम्मी प्रवीण को इनके द्वारा एक लाख साठ हजार रूपये में खरीदा गया है। अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी कि बिहार के अजय यादव गिरोह के द्वारा उत्तर प्रदेश के राजकुमार, हरियाणा के सुखवीर सिंह एवं बबलू सिंह गिरोह के साथ मिलकर सिम्मी प्रवीण को पटना जंक्शन से पूजा अहिरवार के माध्यम से अपहरण किया गया था और अमन उर्फ विजय के हाथो बेच दिया गया था।

इस कांड के मुख्य सरगना अजय यादव को दो अन्य लड़की काजल कुमारी जो नालन्दा कीहै एवं कारी देवी जो नवादा की है दोनों को पटना के सिपारा से गिरफतार किया गया। इनके साथ इनके सहयोगी क्वाक डॉक्टर राकेश कुमार उर्फ पुतिया को नालंदा के हिलसा से गिरफतार किया गया। यह अपहृत लड़कियों को पानी में नशीली दवा देकर बाहर भेजने तथा गर्भवती हो जाने पर एवर्सन आदि करवाने का काम करता था

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link