जहानाबाद में आपसी विवाद में चली लाठियां: घर से निकल कर दुकान जा रहा था युवक, गांव के लड़कों ने पीछे से पकड़कर लाठी डंडे से मारा

0
67
जहानाबाद में आपसी विवाद में चली लाठियां: घर से निकल कर दुकान जा रहा था युवक, गांव के लड़कों ने पीछे से पकड़कर लाठी डंडे से मारा


जहानाबाद39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जहानाबाद में आपसी विवाद में चली लाठियां।

जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पठौल गांव में आपसी विवाद में जमकर लाठियां चली। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा।

घायल व्यक्ति राजा कुमार का कहना है कि मैं अपने घर से निकल कर दुकान जा रहा था। तभी मेरे ही गांव के कुछ लोग मुझे पकड़कर लाठी डंडे से मार कर मुझे घायल कर दिया। पूर्व से भी गांव के ही लोगों से इन लोगों का विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई इसमें एक पक्ष के 1 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

इसकी सूचना घायल व्यक्ति द्वारा स्थानीय थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा। मारपीट की घटना का कारण क्या है सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा घटना का कारण क्या है।

खबरें और भी हैं…



Source link