दहेज के लिए हत्या कर ससुराल वाले फरार: वैशाली में 2 दिनों से लापता विवाहिता का शव गड्ढे में मिला; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 5 साल पहले हुई थी शादी

0
72


वैशाली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर मौजूद परिजन।

वैशाली के जन्दाहा थाना क्षेत्र के चकभैरो गांव से 2 दिनों से लापता एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में गड्ढे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ने विवाहिता का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जंदाहा थाना क्षेत्र के चकभैरो राम टोली गांव निवासी अमरजीत राम की पत्नी 35 वर्षीय मंजू देवी घर से पिछले 2 दिनों से लापता थी। मायके वाले जब ससुराल फोन कर मंजू के बारे में पूछताछ करते थे तो ससुराल वाले सही से जवाब नहीं देते थे, जिसके कारण मायके वाले परेशान थे। इसी दौरान मायके वालों को सूचना मिली कि शव बहोरी गाछी के गड्ढे में भरे पानी में शव है। सूचना मिलते ही उसके मायके वाले बहोरी गाछी पहुंचे तो देखा कि मंजू देवी का लाश पड़ा हुआ था। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का ससुराल वालों पर आरोप लगाया है।

महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव निवासी जय मंगल राम की पुत्री मंजू देवी की शादी जंदाहा थाना क्षेत्र के चकभैरो राम टोला निवासी मुनीलाल राम के पुत्र अमरजीत कुमार के साथ 5 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंजू देवी को दहेज के लिए तंग करते थे, जिससे मंजू देवी के परिजन हमेशा परेशान रहते थे। पिछले 2 दिनों से मंजू देवी घर से लापता थी।

शव मिलने की सूचना मिलते ही महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मंजू की हत्या कर शव को गाछी में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल के लोग घर से फरार है।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link