दो बच्चे लेकर कुएं में कूदी महिला, एक जिंदा बचा: घर में टेंशन के बाद महिला ने सुसाइड किया; 6 साल की बेटी की मौत, 4 साल का बेटा बच गया

0
257


बेगूसराय3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर जमा लोग।

बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर में मंगलवार दोपहर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ डाकबाबू कुएं में कूद गई। जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते, महिला एवं एक बच्ची की मौत हो गई। उसके 4 वर्षीय बेटे को बचा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण महिला ने खुदकुशी की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान वैद्यनाथ साह की पुत्रवधू एवं रामा साह की 27 वर्षीय पत्नी रामसखी देवी के रूप मे हुई है। इस दुर्घटना में 6 वर्षीया पूजा कुमारी की मौत हो गई है जबकि 4 वर्षीय पीयूष कुमार को बचाने में ग्रामीण कामयाब हुए। मृतका का एक अन्य पुत्र घर पर रहने के कारण बच गया।

ग्रामीणों नें बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक अपने दो बच्चों के साथ महिला को कुएं में छलांग लगाता देखकर आसपास के लोगों मे सनसनी फैल गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते महिला कुएं मे कूद चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बड़ी मशक्कत के बाद महिला एवं बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तबतक महिला एवं उसकी एक पुत्री की मौत हो गई। पुत्र को जीवित निकाल लिया गया।

मामले की सूचना पर लोगों ने थाना को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link