Home Bihar धारदार हथियार से युवक की हत्या: बक्सर में खेत में रोपनी के दौरान युवक को धारदार हथियार से घायल किया; वायरल वीडियो में पिस्टल और लाठी-डंडा लहरा रहे युवक पर शक

धारदार हथियार से युवक की हत्या: बक्सर में खेत में रोपनी के दौरान युवक को धारदार हथियार से घायल किया; वायरल वीडियो में पिस्टल और लाठी-डंडा लहरा रहे युवक पर शक

0
धारदार हथियार से युवक की हत्या: बक्सर में खेत में रोपनी के दौरान युवक को धारदार हथियार से घायल किया; वायरल वीडियो में पिस्टल और लाठी-डंडा लहरा रहे युवक पर शक

[ad_1]

बक्सर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इलाजरत घायल। - Dainik Bhaskar

इलाजरत घायल।

बक्सर के डुमरांव स्थित धनीराम बाबा के पास जमीन विवाद में एक युवक को नामजद लोगों द्वारा धारदार हथियार से मार जख्मी कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर मारपीट के दौरान सोने का चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के राजडीहा रोड स्थित धनीराम ब्रह्म स्थान के पास की है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित छठिया पोखरा के दीपक तिवारी ने बताया है कि वह सुबह करीब छह बजे धनीराम ब्रह्म स्थान से दक्षिण स्थित अपने क्षेत्र को रोकने के लिए तैयार कर रहा था। इसी दौरान डुमराव जुठेरी गोंड गली के अनंत तिवारी, नंदलाल तिवारी, विशाल तिवारी, ब्रह्मानंद उर्फ छोटू तथा धनु तिवारी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके गले से एक भर का सोने का चेन भी छीन लिया। पीड़ित की मानें तो चेन की कीमत 45 हजार रुपए है। दीपक ने आरोपियों पर देसी कट्टा लहराने और चाकू से वार करने का आरोप भी लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

इसी पर किया जा रहा है शक।

इसी पर किया जा रहा है शक।

पिस्टल और लाठी-डंडा लिए आरोपियों की तस्वीर वायरल

इधर, आरोपियों की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें एक युवक अपने एक हाथ में पिस्तौल तथा दूसरे हाथ में डंडा लिए है। उसके पीछे भी एक आदमी हाथ में डंडा लिए दिख रहा है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है मानो वह दोनों किसी का पीछा कर रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दीपक तिवारी का यह आरोप कि आरोपियों ने देशी कट्टा लहराते हुए उसे चाकू मारा है। हालांकि पुलिस फिलवक्त इस पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस वायरल तस्वीर की जांच करवा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link