Home Bihar नालंदा में किशोर की डूबने से मौत: खेलने के दौरान नदी में डूबा, खोजबीन के दौरान उपलाता मिला शव

नालंदा में किशोर की डूबने से मौत: खेलने के दौरान नदी में डूबा, खोजबीन के दौरान उपलाता मिला शव

0
नालंदा में किशोर की डूबने से मौत: खेलने के दौरान नदी में डूबा, खोजबीन के दौरान उपलाता मिला शव

[ad_1]

नालंदा25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नालंदा में किशोर की डूबने से मौत। - Dainik Bhaskar

नालंदा में किशोर की डूबने से मौत।

नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के पूना गांव में खेलने के दौरान नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक रमेश चौहान का (3) पुत्र अंकित कुमार है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किशोर कुछ बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। उसी दौरान पैर फिसल गया और बच्चा नदी में जा गिरा।

घटना के बाद परिजन अपने बच्चे की खोजबीन में जुटे हुए थे। तभी कुछ देर बाद नदी में शव को उपलाता हुआ देखा। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के पिता ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची तेल्हाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि खेलने के दौरान किशोर पानी में डूब गया है शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी राशि मुहैया करा दी जाएगी

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link