Home Bihar नीतीश कैबिनेट ने आज 17 एजेंडों को दी मंजूरी: 4 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त, एक को अनिवार्य सेवानिवृति; बालू खनन को मिली मंजूरी

नीतीश कैबिनेट ने आज 17 एजेंडों को दी मंजूरी: 4 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त, एक को अनिवार्य सेवानिवृति; बालू खनन को मिली मंजूरी

0
नीतीश कैबिनेट ने आज 17 एजेंडों को दी मंजूरी: 4 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त, एक को अनिवार्य सेवानिवृति; बालू खनन को मिली मंजूरी

[ad_1]

पटना21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CM नीतीश कुमार की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

CM नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक की खास बात रही कि 17 एजेंडों में 9 सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के हैं। इसमें चार डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है। वहीं एक डॉक्टर को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया गया है।

नीतीश कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बालू खनन कार्य संवेदकों के माध्यम से अगले आदेश तक करने और 2019 के बंदोबस्ती धारियों से प्राप्त 10% प्रतिभूति राशि 267.83 करोड़ वापस करने की स्वीकृति दी है।

कैबिनेट की बैठक में –

  • सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में एक प्राचार्य, एक उप प्राचार्य, 62 शिक्षक और 63 शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 127 अस्थाई पद स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 7 करोड़ 30 लाख 31 हजार ₹868 की स्वीकृति भी दी गई है।
  • गोपालगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असलम हुसैन, पूर्णिया सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सहाब अंसारी, किशनगंज छतरगाछ रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवानी सिंह, किशनगंज सदर सदर अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया गया है कि यह पिछले 5-6 सालों से अपने कार्य पर अनुपस्थित थे। वहीं गया के अतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कवींद्र प्रसाद सिंह को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है।
  • बेगूसराय में राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालय में 150 नामांकन क्षमता के आयुर्वेद महाविद्यालय, 200 बेड के चिकित्सालय और छात्रावास आवासीय भवनों के निर्माण के लिए दो अरब 57 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति दी गई है।
  • मुजफ्फरपुर के आरबीटीएस होम्योपैथिक चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल में 120 नामांकन क्षमता के होम्योपैथिक कॉलेज के भवनों के निर्माण के लिए एक अरब 21 करोड़ 1 लाख की स्वीकृति दी गई है।
  • दरभंगा के मोहनपुर राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान में 120 नामांकन क्षमता आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय और 150 बेड के आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल के भवनों के निर्माण के लिए एक अरब 95 करोड़ 63 लाख 34 हजार की स्वीकृति दी गई है।
  • पटना के एनएमसीएच परिषर में राजकीय तिब्बी कॉलेज कदमकुआं के नए परिसर भवन को बनाने के लिए दो अरब 64 करोड़ 44 लाख 91 हजार की मंजूरी दे दी गई है।
  • कैबिनेट की बैठक में बाल्मीकि नगर में 500 सीटों का एक सभागार, 4 ब्लॉक के 102 कमरों के अतिथि गृह के निर्माण के लिए 120 करोड़ 21 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link