पटना नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की भीड़: मेयर पद के लिए 33, डिप्टी मेयर के लिए मैदान में 16 प्रत्याशी

0
61
पटना नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की भीड़: मेयर पद के लिए 33, डिप्टी मेयर के लिए मैदान में 16 प्रत्याशी



  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 33 Candidates For The Post Of Mayor, 16 Candidates In The Fray For Deputy Mayor In Patna; Bihar Bhaskar Latest News

पटना11 मिनट पहले

बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रत्याशियों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। चारों तरफ शहर को प्रत्याशियों ने बैनर पोस्टर से भर दिया है। आबादी के मामले में पटना सब से बड़ा जिला है। इस जिले में एक नगर निगम पटना है। साथ ही 12 नगर परिषद है। इसमें पुनपुन, पालीगंज, खगौल, दानापुर निजामत, फतुहा, फुलवारी, बख्तियारपुर, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा और संपतचक शामिल है।

किंग मेकर की भूमिका होगी खत्म

इस बार चुनाव में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाएगा। पहले चुने हुए पार्षद ही मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद यानी की मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करते थे। अक्सर इस चुनाव में किंग मेकर की बात आती है। लेकिन इस बार सरकार ने ये व्यवस्था खत्म कर दी है।

पटना जिले में इस बार प्रत्याशियों की भारी भीड़ है। मेयर और डिप्टी मेयर के 33 और 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, इस जिले में अलग अलग वार्डों के 18 पार्षदों के नामांकन में त्रुटि के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया है।

इस चुनाव में कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरे अपना भाग्य आजमा रहें हैं। पटना में मेयर पद के लिए अंजू सिंह, अनुराधा चौधरी, महजबी पत्नी अफजल इमाम, माला सिन्हा, पूर्व मेयर सीता साहू, स्वाती अग्रवाल समेत कुल 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। वही डिप्टी मेयर के लिए अंजना गांधी, कंचन देवी, विभा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी समेत 16 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहें हैं।

कई प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म में गड़बड़ी

वहीं, पटना के विभिन्न वार्डों के 18 प्रत्याशियों के नामांकन फार्म में गड़बड़ी पाई गई। इनका नामांकन रद्द किया गया। बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को 224 नगर निकाय में 4875 वार्ड के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अगले महीने होने वाले ये चुनाव दो फेज में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link