Home Bihar बक्सर में अज्ञात महिला ने नदी में लगाई छलांग: वीर कुंवर सिंह सेतु पर टहल रही महिला ने अचानक गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई जान

बक्सर में अज्ञात महिला ने नदी में लगाई छलांग: वीर कुंवर सिंह सेतु पर टहल रही महिला ने अचानक गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई जान

0
बक्सर में अज्ञात महिला ने नदी में लगाई छलांग: वीर कुंवर सिंह सेतु पर टहल रही महिला ने अचानक गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों के प्रयास के बाद भी नहीं बच पाई जान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Buxar
  • Woman Walking On Veer Kunwar Singh Setu Suddenly Jumped Into The Ganges, Could Not Survive Even After The Efforts Of Fishermen

बक्सरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
शव बरामद करने का प्रयास कर रही NDRF की टीम। - Dainik Bhaskar

शव बरामद करने का प्रयास कर रही NDRF की टीम।

बक्सर नगर थाना स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु से एक अज्ञात महिला के गंगा नदी में छलांग लगाने से अफरा तफरी मच गई। महिला कहां की है और क्यों गंगा नदी में छलांग लगाई यह संस्पेंस बरकरार है।

घटना सोमवार दोपहर बाद 4 बजे की है। यूपी बिहार को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बनाया गया वीर कुंवर सिंह नाम से प्रसिद्ध पुल पर टहल रही महिला ने अचानक उफ़नती गंगा नदी में छलांग लगा आत्महत्या कर ली । पुल से होते हुए यूपी से बिहार व बिहार से यूपी जाने वाले लोगों ने यह देख चिल्लाने लगे। जिसपर नदी के आसपास मौजूद मछुआरे ने महिला को बचने का काफी प्रयास किया,लेकिन बचा नहीं पाया।

बताया जा रहा है कि महिला को गंगा नदी में कूदने के बाद मछुआरों ने उसे बचने के लिए दौड़ लगाई। तब तक महिला नदी में दुब चुकी थी। गंगा नदी में पानी अधिक होने के कारण उसे बचने के लिए मछुआरों ने गंगा में डुबकी नहीं लगाई केवल ऊपर से ही खोजबीन कर छोड़ दिया।

मामले की जानकारी लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश में जुटी हुई है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाया है। गंगा ब्रिज आउट पोस्ट प्रभारी कमल नयन पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली की एक अधेड़ महिला गंगा नदी कूद कर जान दे दी है। शव बरामद करने की प्रयास की जा रही है।मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link