Home Bihar बक्सर में विवाद सुलझा रहे युवक को लगी गोली: दो युवक के बीच चल रही थी लड़ाई, जख्मी की हालत गंभीर, आरोपी फरार

बक्सर में विवाद सुलझा रहे युवक को लगी गोली: दो युवक के बीच चल रही थी लड़ाई, जख्मी की हालत गंभीर, आरोपी फरार

0
बक्सर में विवाद सुलझा रहे युवक को लगी गोली: दो युवक के बीच चल रही थी लड़ाई, जख्मी की हालत गंभीर, आरोपी फरार

[ad_1]

बक्सरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बक्सर जिले के उतमपुर में एक युवक की गोली लगने से उसकी हालत गम्भीर हो गई है। आनन फानन में उसे पहले बक्सर सदर अस्पताल उसके बाद उसे वहां से भी रेफर कर दिया गया। दो लोगो के झगड़े के बीच बचाव के लिए यह युवक पहुंचा हुआ था। जिसमे इसे गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।घयाल युवक से पूछताछ के बाद गोली चलाने वाले युवक को ढूंढ रही है। वहीं युवक की हालत अभी भी गम्भीर बताई जा रही है।

घटना शुक्रवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि राजपुर थाना क्षेत्र के उतमपुर गांव के काली मंदिर के पास स्थानीय निवासी अरविंद पाल पिता-सरदार पाल और रजनीश सिंह पिता -बबन सिंह के बीच की बात को लेकर मारपीट किया जा रहा था।जिसकी आवाज सुन प्रिंस कुमार 20 वर्ष पिता- अविनाश बीच बचाव के लिए पहुंच दोनो को झगड़ा करने से माना करने लगा।जिसपर इसी बीच रजनीश सिंह द्वारा गोली चला दी गई।जो सीधे आकर प्रिंस को लग गई। जो मौके पर गिरकर छटपटाने लगा।

इस घटना के बाद घायल को छोड़कर दोनों मौके से भाग निकले। बाद में गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को पहले राजपुर CSC पहुंचाया जहां से उन्हें पहले सदर अस्पताल तथा फिर पटना रेफर कर दिया गया।मामले में थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि घायल का फर्द बयान के आधार पर FIR दर्ज कराया जाएगा।गोली मारने वाले को पकड़ने के लिए छापेमारी रात से ही जारी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link