बक्सर में CSP संचालक से 1.25 लाख की लूट: कैश लेकर बाइक से बैंक जा रहा था CSP संचालक, बदमाशों ने पहले धक्का देकर गिराया फिर पिस्टल दिखाकर कैश लूटा

0
281


नयागांव/ बक्सर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर लगी भीड़।

बक्सर में IDFC बैंक के CSP संचालक से बदमाशों ने 1.25 लाख रुपए लूट लिए। घटना सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के दंगौली नहर मार्ग पर हुई। सोमवार दोपहर दंगौली निवासी CSP संचालक राघवेंद्र प्रताप सिंह कैश लेकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर कैश लूट लिय। घटना के बाद बदमाश बाइक से मठईयां पुल केसठ के तरफ भाग निकले। हालांकि, CSP संचालक के शोर पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। पर काफी देर होने से लूटेरों का भाग निकलने की सुराग नहीं मिली।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। SDPO के के सिंह ने बताया कि लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पिस्टल दिखाकर लूटपाट

पीड़ित CSP संचालक के अनुसार सोमवार वह रुपए बैग में रख सोनवर्षा केन्द्र पर बाइक से निकला। घर से आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचा तो एक बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश उसका पीछा किया। इसके बाद बदमाशों ने उसके बाइक पर पैर से धक्का दे दिया, जिससे वह बाइक समेत पलट गया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

अपराधियों के निशाने पर हैं सीएसपी संचालक
जिला में CSP संचालक से हुई लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है। जिले का शायद ही कोई ऐसा थाना हो जहां बीते दो साल के दौरान CSP संचालक को बदमाशों ने निशाना नहीं बनाया हो। हांलाकि, इस मामले में सोनवर्षा ओपी के अंतर्गत यह पहली घटना है। इसके पूर्व लूटेरों ने कई लोगों को बैंक से रुपए निकालकर जाने के दौरान लूटपाट किया करते थे। इस बार बदमाशों ने CSP संचालक को निशाना बनाया है। इसको लेकर सोनवर्षा के CSP संचालक में दहशत फैला हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link