बांका में 110 शराबी और तस्कर गिरफ्तार: झारखंड से सटे सभी चेक पोस्टों पर देर रात तक उत्पाद विभाग की टीम ने चलाया जांच अभियान

0
71
बांका में 110 शराबी और तस्कर गिरफ्तार: झारखंड से सटे सभी चेक पोस्टों पर देर रात तक उत्पाद विभाग की टीम ने चलाया जांच अभियान



  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Banka
  • 110 Drunkards And Smugglers Arrested In Banka, Excise Department Team Carried Out Investigation Campaign Till Late Night At All The Check Posts Adjacent To Jharkhand

बांका23 मिनट पहले

बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की देर रात तक उत्पाद विभाग की टीम ने भागलपुर उत्पाद विभाग की टीम के सहयोग के साथ विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से 110 शराब तस्करों और शराबियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड से सटे सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों पर उत्पाद विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया।

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रोशन कुमार, हीरालाल कुमार, हरके मंडल, राज किशोर सिंह, रणवीर कुमार, हरिहर चौधरी आदि शामिल है। विशेष जांच अभियान का नेतृत्व एसआई मनोज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विजय पंडित, सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव और सौरव कुमार ने किया। भागलपुर उत्पाद विभाग की टीम की ओर से अवर निरीक्षक मध्य निषेध श्याम सुंदर यादव जांच अभियान चला रहे थे।

पुलिस लगातार चला रही विशेष अभियान

शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सबसे अधिक झारखंड से सटे सीमावर्ती चेक पोस्टों पर निगरानी रखी जा रही है। इन चेक पोस्ट पर हर रोज जांच अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा धोरैया और रजौन में भी जांच अभियान चलाया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link