बिहार के सुपौल में उज्बेकिस्तान की युवती गिरफ्तार: बिना वीजा कोशी नदी के रास्ते नेपाल से आ रही थी भारत, साथ आए दो युवक फरार

0
89
बिहार के सुपौल में उज्बेकिस्तान की युवती गिरफ्तार: बिना वीजा कोशी नदी के रास्ते नेपाल से आ रही थी भारत, साथ आए दो युवक फरार


सुपौल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला कोशी नदी के रास्ते नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारी की। वहीं सीमा पार करा रहे दो शातिर युवक पुलिस को देख फरार हो गए।

कुनौली थाना अध्यक्ष रामइकबाल पासवान ने बताया- हमें कोशी नदी मार्ग से नेपाल से शराब लाने की सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, हम वहां पहुंचे तो देखा कि एक नाव पर तीन व्यक्ति सवार थे। इनमें दो पुरुष और एक युवती थी। पुलिस को देखते ही दोनों नाव चालक पुरुष भाग निकले। वहीं, नाव पर सवार लड़की ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन नाव सहित लड़की को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार लड़की से हुई पूछताछ

लड़की के पास से मिला उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट।

लड़की के पास से मिला उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट।

रामइकबाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार लड़की से पूछताछ की गई। जब्त कागजात के आधार पर नेपाल से कोशी नदी मार्ग से नाव पर पार कर रहे 35 वर्षीय लड़की की पहचान उज्बेकिस्तान की निवासी के रूप में हुई।

लड़की का नाम जरनिगोर बर्रीदिनोभा, पिता का नाम-फखरीटिड नोवा साकिन- बुखारा रीजन उज्बेकिस्तान के रूप में कई गई है। वहीं पूछताछ करने पर लड़की ने जानकारी देते हुए बताया, ‘मैं नेपाल से कोशी नदी मार्ग भारत के पटना जा रही थी।’

लड़की के पास से डॉलर और नेपाली रुपए मिले
थानाध्यक्ष पासवान ने बताया कि गिरफ्तार 35 वर्षीय लड़की के पास भारत में आने का कोई आधिकारिक कागजात नहीं मिला। उसके पास से अमेरिकन डॉलर 68 पीस, 5335 नेपाली रुपैया, नेपाल का वीजा, उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट, उज्बेकिस्तान से नेपाल आने का सबूत पाया गया। लड़की को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link