बिहार के 38 जिलों में पटना की सुबह सबसे ठंड: सुबह का तापमान 13.8 डिग्री, 12 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा

0
56


पटना37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में 38 जिलों में पटना की सुबह सबसे ठंड रही। मंगलवार की सुबह पटना का पारा 13.8 डिग्री रहा जबकि ठंड में आगे रहने वाले गया का तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिन में रात के तापमान में और गिरावट होगी। पटना में सुबह के समय चलने वाली हवाएं भी गलन बढ़ा रही हैं। हालांकि, 2020 की तुलना में 2021 में नवंबर का महीना ठंड के मामले में गर्म है।

दिन में चल रही हवाएं बदल रहीं मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में दिन के समय 7 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस कारण से सुबह मौसम सर्द रह रहा है, लेकिन दोपहर में धूप होने की वजह से दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, रात का पारा दो से चार डिग्री तक गिर जा रहा है। मौसम विभाग मुताबिक पछुआ हवाओं के रफ्तार में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके प्रभाव से तेज हवाएं बिहार के सभी हिस्से को प्रभावित कर रही हैं। आने वाले 24 घंटे के दौरान दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होने का अनुमान है।

पटना में हवा के साथ बढ़ रही ठंड

पटना में सुबह से ही रुक-रुक के हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह मौसम सर्द रहा है। लेकिन, दिन में निकली तेज धूप से राहत मिल रही है। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री होने का अनुमान है। इस दौरान सुबह कोहरा और हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

2020 की अपेक्षा पटना में मौसम गर्म

नवंबर खत्म होने में 7 दिन शेष है, लेकिन, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ठंड नहीं पड़ रही है। 2020 में 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान सुबह तेज कोहरा की वजह से 9 बजे तक दृश्यता 450 मीटर थी। लेकिन, अरब सागर में छाए निम्न हवा के दबाव और पछुआ हवाओं के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद भी वहां से आने वाली हवाएं दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक आने के बाद कमजोर हो रही है। इसके साथ ही बिहार के सभी हिस्से में पछुआ हवाओं का प्रभाव है। जिससे मौसम सामान्य तापमान की अपेक्षा गर्म हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक 25 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव होने के आसार है। जिससे तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…



Source link