Home Bihar बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान LIVE: 35 जिलों के 50 प्रखंडों में वोटिंग, कैमूर के जगरिया पंचायत के बूथ पर बायोमेट्रिक फेल, भोजपुर के कौंरा पंचायत में EVM खराब होने मतदान बाधित

बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान LIVE: 35 जिलों के 50 प्रखंडों में वोटिंग, कैमूर के जगरिया पंचायत के बूथ पर बायोमेट्रिक फेल, भोजपुर के कौंरा पंचायत में EVM खराब होने मतदान बाधित

0
बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान LIVE: 35 जिलों के 50 प्रखंडों में वोटिंग, कैमूर के जगरिया पंचायत के बूथ पर बायोमेट्रिक फेल, भोजपुर के कौंरा पंचायत में EVM खराब होने मतदान बाधित

[ad_1]

पटना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरा में सुबह-सुबह मतदान करने पहुंची महिलाएं। - Dainik Bhaskar

आरा में सुबह-सुबह मतदान करने पहुंची महिलाएं।

बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह साढ़े 6 बजे से ही महिला और पुरूष मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कैमूर के चैनपुर प्रखंड के जगरिया पंचायत में बूथ पर बायोमैट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी आ गई है। इस कारण मतदान अबतक शुरू नहीं हो पाया है। जगदीशपुर प्रखंड में कौंरा पंचायत में बूथ संख्या 9,10 का EVM खराब हो गया है। बता दें कि इस चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडो में चुनाव होना है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 तक चलेगा। तीसरे चरण के कुल 23 हजार 128 पदों के लिए 81 हजार 616 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान अपडेट…

  • नवादा में नक्सल प्रभावित रजौली में 15 पंचायतों में मतदान शुरू।
  • खगड़िया के गोगरी और परबत्ता प्रखंड के 14 पंचायतों में मतदान शुरू।
  • भोजपुर में जगदीशपुर प्रखंड में कौंरा पंचायत में मतदान बाधित।
  • मुजफ्फरपुर के सकरा और मुरौल प्रखंड में मतदान शुरू
  • कैमूर के चैनपुर प्रखंड के जगरिया पंचायत में मतदान बाधित।
सीतामढ़ी में मतदान करने पहुंचे लोग।

सीतामढ़ी में मतदान करने पहुंचे लोग।

6646 भवनों में बनें हैं 10529 मतदान केंद्र
बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 43061 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। 38555 पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10240 पदों के लिए 46757 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंच के 10240 पदों के लिए 16464 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुखिया के 753 पद के लिए 6079 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के 1034 पद पर 6706 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ग्राम कचहरी सरपंच पद के 753 पदों के लिए 4458 उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य के लिए 108 पदों के लिए 1152 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण में कुल 57 लाख 98 हजार, 379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 30,38,427 पुरुष मतदाता, 27,59,756 महिला मतदाता और 196 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 6646 भवनों में 10529 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

उतवारी जंगल महाल पंचायत की महिलाएं।

उतवारी जंगल महाल पंचायत की महिलाएं।

रोहतास के काराकट प्रखंड के दनवार पंचायत के बूथ नंबर 179-180 पर पंक्तिबद्ध मतदाता।

रोहतास के काराकट प्रखंड के दनवार पंचायत के बूथ नंबर 179-180 पर पंक्तिबद्ध मतदाता।

खगड़िया में संवेदनशील बूथों का जायजा ले रहे डीएम और एसपी।

खगड़िया में संवेदनशील बूथों का जायजा ले रहे डीएम और एसपी।

3144 प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित
सिंगल नॉमिनेशन होने की वजह से तीसरे चरण की 3144 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें सबसे अधिक पंच पद के लिए 3020, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 118, मुखिया पद के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 3, और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 1 पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

तीसरे चरण में 186 पद खाली रह गए
तीसरे चरण के 186 पदों पर कोई नामांकन नही हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7, पंच पद के लिए 176 और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 3 पद शामिल है। आयोग का कहना है कि इन पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने दावेदारी नहीं की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link