पटना21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीवान में सुबह-सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 4 लोग घायल हैं। घटना ,तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा नहर पुल के समीप की है। एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक और ऑटो में टक्कर मार दी है। इसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ऑटो सवार 4 लोग घायल हो गए हैं।
जिलों से अन्य अपडेट्स
- सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में व्यवसाई से देर रात डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई है। अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की है।
- सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के दादरी गांव में भीषण आगलगी हुई है। इसमें करीब 15 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।
- मोतिहारी के चकिया में सगे भाई ने ही भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के पीछे शादी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। भतीजे को भी चाकू से मारकर घायल कर दिया, जिसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
खबरें और भी हैं…