Home Bihar बिहार LIVE अपडेट्स: भोजपुर में सनकी पति ने पत्नी को गला रेतकर मार डाला; बेगूसराय में महिला की सड़क हादसे में मौत

बिहार LIVE अपडेट्स: भोजपुर में सनकी पति ने पत्नी को गला रेतकर मार डाला; बेगूसराय में महिला की सड़क हादसे में मौत

0
बिहार LIVE अपडेट्स: भोजपुर में सनकी पति ने पत्नी को गला रेतकर मार डाला; बेगूसराय में महिला की सड़क हादसे में मौत

[ad_1]

पटना16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुटोला गांव में शनिवार की रात पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। मृतका की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुटोला गांव निवासी रमेश सिंह की 30 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई।

घर के बाहर मौजूद मृतका के परिजन।

घर के बाहर मौजूद मृतका के परिजन।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा के निकट राजा पेट्रोल पंप के पास घटी। मृतका महिला की पहचान सुरैया प्रवीण के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतिका अपने पति के साथ बाजार करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link