बुजुर्ग को सिर में मारी गोली: बेगूसराय में मचान पर सो रहे थे, अपराधियों ने पहले जमकर पीटा; विरोध किया तो मार डाला

0
69


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बेगूसरायएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

  • घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है
  • हत्या के कारणों का पता करने में जुटी पुलिस

बेगूसराय में शुक्रवार देर रात अपने घर में सो रहे एक बुजुर्ग की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह खेत में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बखरी थानेदार का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान राटन गांव निवासी सुरेश महतो (65) के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार सुरेश महतो खेती कर अपना जीवन यापन करने थे। रोजाना की तरह शुक्रवार रात भी खाना पीना खाकर खेत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों उनको पीटने लगे। विरोध करने अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी फिर भी किस वजह से उनकी हत्या की गई यह जांच का विषय है।

खबरें और भी हैं…



Source link