बेगूसराय में मोस्ट वांटेड नीतीश ने की गोलीबारी: बहन की शादी में जा रहे युवक को मारी 3 गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, पुलिस पर भी हमले का आरोपी है मोस्ट वांटेड

0
77


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Begusarai Most Wanted Nitish Kumar Shot Rishabh, Who Going To His Sister Wedding

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बेगूसराय3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक इमेज।

बेगूसराय के मोस्ट वांटेड नीतीश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिल कर ऋषभ कुमार नाम के युवक पर गोलीबारी कर दी। इसमें 3 गोली ऋषभ को लगी। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक मौसेरी बहन की शादी में वभनगामा जा रहा था। इस दौरान ही नीतीश ने गोलीबारी की। नीतीश और ऋषभ नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव के रहने वाले हैं।

दोनों परिवार के बीच पहले से विवाद

आरोपी नीतीश और घायल गांव में पड़ोसी ही हैं। दोनों के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। जख्मी हालात में ग्रामीणों ने ऋषभ को इलाज के लिए शहर के निर्जी नर्सिग होम मे भर्ती कराया है। जख्मी के परिजनों का कहना है कि ऋषभ की मौसेरी बहन की रविवार को शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए ऋषभ रात को जा रहा था। जहां पहले से खड़े बदमाशों ने ऋषभ पर ताबड़तोंड 5-6 राउण्ड गोली चला दी। नावकोठी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मो फखरे आलम ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार जख्मी को 3 गोली लगी है। उसकी हालाज नाजुक है।

कुख्यात नीतीश ने किया है जानलेवा हमला
नीतीश नावकोठी थाना ही नहीं जिले के टॉप टेन मोस्ट वांटड बदमाशों में है। उसने अपने साथी चिक्कु संग मिल कर ऋषभ पर जानलेवा हमला किया है। पिछले साल दिसंबर महीने में नीतीश वभनगामा गांव में पुलिस टीम पर भी हमला बोल कर चर्चा में आया था। इसके बाद उसने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सहजानंदनगर से फिल्मी स्टाइल में अगवा कर एक युवक की हत्या कर दी थी। नावकोठी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मो फखरे आलम ने बताया कि अभी तक जख्मी का लिया गया है। नीतीश और चिक्कु के वारदात में शामिल होने की खबर के बाद दोनों के घर पर छापेमारी की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link