बेतिया में दो महिलाओं को झांसा देकर 30 हजार उड़ाया: कैश निकालने के लिए बैंक गई दोनों, तभी बदमाशों ने झांसा देकर कागज का बंडल थमाया और फरार हो गए

0
72


बेतिया27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मदद की गुहार लगाती महिला।

बेतिया के नरकटियागंज में दो महिलाओं को झांसा देकर बदमाश 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की है। गुरुवार दोपहर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

महिलाओं का कहना है कि बैंक के अंदर मौजूद युवकों से दोनों ने रुपये निकासी का फार्म भरवाया और रुपए निकलने के बाद युवकों से गिनती भी करवाया। इस दौरान युवकों ने झांसा देकर उन्हें कागज का बंडल थमा दिया। इसके बाद बहाना बना दोनों फरार हो गए। बाद में जब महिलाओं ने बंडल खोलकर देखा तो उसमें रुपये नहीं थे और दोनों महिलाओं के होश उड़ गए।

दोनों महिलाओं ने शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसको लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मनवापरसी गांव की शोभा देवी से 20 हजार व हिंगलहर गांव की फातमा खातून से 10 हजार रुपए ठगी की बात सामने आ रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link