बेतिया में फंदे से झूलता मिला शव: पति, ससुर- सास और ननद के खिलाफ FIR, बच्चा नहीं होने पर दिया जाता था ताना, आरोपी घर से फरार

0
57


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • FIR Against Husband, Father in law Mother in law And Sister in law, Was Taunted For Not Having A Child

बेतिया7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शव मिलने के बाद घर के पास लोगों की भीड़।

बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड के शेख मझरिया पंचायत में एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है। मृत विवाहिता की पहचान आराधना कुमारी पति दिनेश साहनी शेख मझरिया वार्ड नंबर 1 निवासी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मझौलिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की मृतिका के दादा जौकटिया वार्ड नंबर 12 बड़ा मलाही टोला निवासी धुरी साहनी के आवेदन पर पति दिनेश साहनी, ससुर पन्नालाल साहनी, सास ललिता देवी व ननद गिरिजा कुमारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अक्सर प्रताड़ित करते थे लोग

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आराधना कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी पति दिनेश साहनी बाहर रहकर मजदूरी करता है। आवेदक के अनुसार उसकी पोती को ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते रहते थे। बच्चा नहीं होने का ताना देते थे। पति दिनेश साहनी की दूसरी शादी करने की बात कहते थे।

खबरें और भी हैं…



Source link