[ad_1]
बेतिया3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के सीतापुर रेल पुलिस ने इनामी बदमाश छोटे लाल सहनी उर्फ छोटे लाल साह को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर छोटेलाल की गिरफ्तारी बैरिया थाना क्षेत्र के तुमकड़िया से की गई। उसके खिलाफ रेलवे अनुभाग लखनऊ ने 10,000 का इनाम घोषित किया था।
छोटेलाल सहनी गोपालपुर थाना क्षेत्र के मलाहीटोला महेसडा का रहने वाला बताया गया है। करीब एक वर्ष से सीतापुर रेल पुलिस उसकी तलाश में थी। छोटेलाल के खिलाफ वर्ष 2020 में शिकारपुर थाना में भी पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सीतापुर रेल पुलिस के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार व कांस्टेबल निखिल कुमार बैरिया पहुंचे, जहां से छोटे लाल को गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर छोटेलाल को उत्तर प्रदेश लेकर चली गई है।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link