भतीजे ने अपनी चाची को खंती से मारकर किया घायल: शेखपुरा में तीनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला की हालत गंभीर

0
67


शेखपुरा28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मामले की जानकारी लेती पुलिस।

शेखपुरा में घरेलू विवाद में भतीजे ने अपनी ही चाची को खंती से मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका उचित इलाज किया गया। मामला घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के कोरमा थाना अंतर्गत डीहकुसुम्भा गांव का है। जहां सहदेव महतो, भीम महतो व अर्जुन महतो के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ। जिसमें भीम महतो के पुत्र मोनू कुमार ने सहदेव महतो की पत्नी आशा देवी के सर पर खंती से वार कर दिया।

इस हमले में वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा थाना के पीएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छान-बीन में जुट गई है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे खून खराबा हो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link