भोजपुरी से अश्लीलता निकालने के लिए लेटर: सुपरस्टार से सांसद बने रवि किशन ने कहा- अश्लीलता फैलाई जा रही, कानून बनाकर लगे रोक

0
307


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • BJP MP Ravi Kishan Writes Letter To UP BIHAR CM To Ban On Obscene Bhojpuri Films And Songs

पटना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर से BJP सांसद ने भोजपुरी भाषा के सम्मान का मसला उठाते हुए बिहार, यूपी के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी पत्र लिखा है।

भोजपुरी फिल्मों से कैरियर की शुरूआत करनेवाले अभिनेता और BJP सांसद रवि किशन ने बिहार के CM नीतीश कुमार और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने दोनों मुख्यमंत्रियों से भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देनेवाली अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की है।

दोनों CM के साथ केंद्रीय मंत्रियों को भी लिखा पत्र

गोरखपुर से BJP सांसद ने भोजपुरी भाषा के सम्मान का मसला उठाते हुए बिहार, यूपी के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी पत्र लिखा है। कहा है कि भोजपुरी फ़िल्म और गानों के माध्यम से समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही है। उन्होंने इस अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए कठोर क़ानून बनाए जाने की मांग की है। रवि किशन ने अपनी मांग से जुड़ा पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और संस्कृति मंत्रालय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी भेजा है।

रवि किशन ने पत्र में कहा है कि “भोजपुरी भाषा में अनेकानेक फ़िल्में बनी हैं, जो आज भी हमारे कानों में गूंजती हैं। परन्तु पिछले कुछ दशक में भोजपुरी फ़िल्म और विशेषकर उसके गानों में काफ़ी गिरावट आई है। आज के भोजपुरी फ़िल्म और गाने अश्लीलता के पर्याय बन गए हैं। यह गम्भीर चिंता का विषय है।”

भोजपुरी फिल्मों से रवि किशन ने की थी कैरियर की शुरूआत

रवि किशन यानि रवि किशन शुक्ला अभी गोरखपुर से BJP सांसद हैं। रवि किशन की पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही बनीं। उन्होंने करीब 3 दशक तक भोजपुरी फिल्मों में काम किया। भोजपुरी का सुपर स्टार बनने के बाद ही रवि किशन को बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम मिला। एक्टर के तौर पर उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही भाजपा ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट से उतारा था।

खबरें और भी हैं…



Source link