भोजपुर में दो दिन से लापता युवक का शव बरामद: सहार में सोन नदी से बरामद हुआ शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों घाट पर किया हंगामा

0
56


आरा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक के परिजन।

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में दो दिन से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसका शव बरुही गांव स्थित सोन नदी से गुरुवार की दोपहर बरामद हुआ है। शव के मिलने से लोगों के बीच काफी अफरा-तफरी का आलम रहा। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को घंटों सोन नदी किनारे ही रख दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने लगे। लेकिन ग्रामीण शव उठने नहीं दे रहे थे।

सूचना पाकर सहार प्रखंड के सीईओ और BDO मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को मुआवजे देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक बरुही गांव निवासी चेंगु राम का 42 वर्षीय पुत्र भुवर राम है। इधर मृतक का भतीजा छठु राम ने बताया कि वह 19 तारीख की शाम से घर से निकले थे और घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। जब गुरुवार की सुबह दूसरे दिन परिजन एक बार फिर खोजबीन करने लगे। तभी जब वह बरुही गांव स्थित सोन नदी किनारे गए तो उसके शव को सोन नदी में पड़ा देखा।

ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

खबरें और भी हैं…



Source link