Home Bihar मंत्रिमंडल पर भी JDU का अपना स्टैंड: RCP ने कहा- विस्तार के बाद भी भाजपा के पास 21, जदयू के पास 20 विभाग ही रहेंगे

मंत्रिमंडल पर भी JDU का अपना स्टैंड: RCP ने कहा- विस्तार के बाद भी भाजपा के पास 21, जदयू के पास 20 विभाग ही रहेंगे

0
मंत्रिमंडल पर भी JDU का अपना स्टैंड: RCP ने कहा- विस्तार के बाद भी भाजपा के पास 21, जदयू के पास 20 विभाग ही रहेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar News; JDU President RCP Singh Clears Doubt Over CM Nitish Cabinet Expansion

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटनाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने कैबिनेट विस्तार पर स्थिती स्पष्ट की।

  • अभी जदयू के पास 20 तो भाजपा के पास 21 विभाग हैं
  • मंत्रिमंडल विस्तार में फिट नहीं बैठ रहा 50-50 का फार्मूला

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने साफ कर दिया कि मंत्रिमंडल में जिनकी जितनी हिस्सेदारी थी, वो दी जा चुकी है। चारों दलों को विभाग मिले हुए हैं। मंत्रिमंडल के लिए कोई भी विवाद नहीं है। उन्होंने यह बात पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। इस प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह, सांसद ललन सिंह के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।

किसके पास कितने विभाग

वर्तमान में जदयू के पास 20 विभाग हैं, तो भाजपा के पास 21 विभागों की जिम्मेदारी है। हम के पास दो और VIP के पास एक विभाग है। ऐसे में 50-50 का फार्मूला फिट नहीं बैठता है। जो विभाग बंट चुके हैं, उसी मुताबिक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। यानी जिनके पास जितने विभाग हैं, उतने ही लोग मंत्री बन सकते हैं।

CM छोड़ JDU के पास 5 मंत्री

जदयू की बात करें तो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पांच विभाग हैं। गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग मुख्यमंत्री के पास है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना प्रावैद्यिकी विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी है। उपमुख्यमंत्री रेणू देवी के पास पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और उद्योग विभाग है। अभी फिलहाल मुख्यमंत्री छोड़ कर जदयू के पास पांच मंत्री हैं, जिनपर कई विभागों की जिम्मेदारी है।

BJP के पास 2 उपमुख्यमंत्री समेत 7 मंत्री

भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री सहित सात मंत्री हैं, जिन पर 21 विभाग की जिम्मेदारी है। VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पास एक और हम कोटे से संतोष कुमार सुमन के पास दो विभाग हैं। यानी जीतन राम मांझी की पार्टी को एक और मंत्री मिलने की पूरी संभावना है।

तेजस्वी पर हमलावर रहे RCP

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह आज पूरे फार्म में नजर आए। शुरु से ही तेजस्वी यादव पर हमलावर दिखे। सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली ही कैबिनेट में 20 लाख लोगों को रोजगार देने पर मुहर लगाई है। तेजस्वी यादव ने तो हवाई घोषणा की थी। बिहार के सरकारी विभागों में रोज नौकरी का विज्ञापन निकल रहा है।

सिंह ने घोषणा की कि जदयू युवा संवाद करेगा। युवाओं को बताया जाएगा कि हम रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे, ताकि वे बिहार में स्वाभिमान से रह सकें। तेजस्वी के नीतीश को ब्लैकमेलर बताने वाले बयान पर RCP सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को ब्लैकमेलर लिखने तक नहीं आता है।

[ad_2]

Source link