मधेपुरा में महिला की निर्मम पिटाई मामले में दो गिरफ्तार: महिला से दरिंदगी करने वालों को पुलिस ने दबोचा, अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी जल्द

0
78
मधेपुरा में महिला की निर्मम पिटाई मामले में दो गिरफ्तार: महिला से दरिंदगी करने वालों को पुलिस ने दबोचा, अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी जल्द


मधेपुराएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के राजपुर तुलसीबाड़ी में बदचलनी के आरोप में जातीय पंचायत द्वारा महिला की निर्मम पिटाई मामले में मधेपुरा पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इसमें मुख्य आरोपी शंकर दास सहित दो व्यक्ति शामिल है। इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस देर से मिली । आरोपियों द्वारा मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन जब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली तो मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने सदर थाना अध्यक्ष को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

थाना अध्यक्ष द्वारा अस्पताल में महिला का बयान लिया गया जिसके आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया। एसपी ने बताया कि महिला के साथ जो घटना हुई वह काफी दर्दनाक और वीभत्स था। इस लिए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिनके नेतृत्व में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

रेप का विरोध किया तो बिहार में महिला का चीरहरण

आज इस मामले में पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी शंकर दास सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बाकी अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link