Home Bihar महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोध मार्च: महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पीएम का पुतला फूंका

महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोध मार्च: महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पीएम का पुतला फूंका

0
महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोध मार्च: महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पीएम का पुतला फूंका

[ad_1]

सासारामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम का पुतला फूंकते एनसीपी कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

पीएम का पुतला फूंकते एनसीपी कार्यकर्ता।

देश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास इकाई ने शहर के पोस्टऑफिस चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन किया। जिसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह द्वारा किया गया। पुतला दहन से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पोस्टऑफिस चौराहा पहुंचे। जहां पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। लूट, हत्या व भ्रष्टचार तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण आम जनता को महंगाई भ्रष्टाचार की मार झेलने को मजबूर कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा गैस का दाम चार सौ रूपए से बढ़ाकर एक हजार रूपए तक कर दिया गया। जो आम आदमी महंगाई की मार झेल रहे हैं। साथ ही साथ पेट्रोल व डीजल का दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी की गई है। सरसो तेल के दामों में तेजी से उछाल हुई है। मोबाइल रिचार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

जल्द से जल्द महंगाई पर लगे रोक

महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। महंगाई की मार से गरीबों को जीना मुहाल हाे गया है। उन्होंने कि प्रतिदिन लगातार एक सप्ताह तक पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि किए गए। जिससे हर वस्तुओं पर महंगाई बढ़ गई। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई पर जल्द रोक लगाई नहीं गई तो बाध्य होकर हमलोगों को बड़ा आंदोलन पड़ेगा।

उन्होंने सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों को कम किया जाए। मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष फुजैल अहमद, जिला महासचिव परशुराम सिंह, नगर सचिव विजय कुशवाहा, तिलौथू प्रखंड सचिव इंद्रजीत शाह, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह,गुड्डू बिजली सहिद, रविंद्र राम, विष्णु कुमार, वारिस खान, गोपाल कुशवाहा, शाहरुख खान सैकड़ों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पादाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link