महिला को मोहरा बनाकर मुखिया ने प्रतिद्वंद्वी पर किया केस: चुनाव न लड़ सके प्रतिद्वंद्वी, इसलिए महिला को लालच देकर दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई, बेचारे पति को भी बनवा दिया आरोपित

0
269


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अररिया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुखिया के खिलाफ शिकायत करने महिला थाने पहुंचे ग्रामीण और उसका पति।

पंचायत की पॉलिटक्स समझने में पुलिस भी चकरा गई। एक महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई है, इसमें उसने अपने पति को भी आरोपित बना लिया है। पुलिस जब मामले की तह तक पहुंची तो पूरी कहानी ही उल्टी हो गई। सारा मामला पंचायत पॉलिटिक्स का निकला। दरअसल वर्तमान मुखिया अपने प्रतिद्वंद्वी को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कराने के लिए चाल चल गया। महिला को मोहरा बनाकर पंचायत पॉलिटिक्स का खेल खेला गया।

दरअसल जोकीहाट की चिरह पंचायत की एक महिला ने अपने पति सहित 3 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसकी लिखित शिकायत महिला थाने को दी गई। महिला की शिकायत पर जब पुलिस मामले की छानबीन के लिए गांव पहुंची तो मामला ठीक विपरीत निकला। छानबीन के दौरान दर्जनों ग्रामीण महिला की शिकायत के विरोध में उतर आए। लोगों ने बताया कि वर्तमान मुखिया मोअज्जम ने यह साजिश रची है। इसी मामले में बुधवार को एक दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला थाना अररिया पहुंचे और पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। ग्रामीणों के साथ महिला का पति हसनगीर भी था।

पीड़ित पति ने कहा- मुखिया ने 50 हजार का दिया था लालच
पुलिस को पीड़ित पति हसनगीर ने बताया कि सात माह पूर्व ही उसने गांव की एक विधवा के साथ प्रेमप्रसंग में शादी रचाई। शादी के बाद वे दोनों खुशी-खुशी जीवनयापन कर रहे थे। 10 दिन पहले पंचायत का मुखिया मोअज्जम आलम उसके पास आया और उसे 50 हजार रुपए का लालच दिया और कहा कि तुम्हें अपनी पत्नी से पंचायत के सालिक और सरवर के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराना है, लेकिन वह लालच में नहीं फंसा। पांच दिन पहले जब वह काम पर चला गया तो मुखिया का बेटा उसके घर पर आया और उसकी पत्नी को लालच देकर उसे अपने साथ लेकर चला गया। उस महिला से मुखिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी सालिक और सरवर पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी। पीड़ित पति ने महिला थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी पत्नी के गर्भ में उनका छह माह का बच्चा भी पल रहा है।

प्रतिद्वंद्वी सालिक और सरवर का क्या है कहना
सालिक और सरवर ने बताया कि वे आगामी मुखिया का चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए वर्तमान मुखिया ने उसे प्रतिबंधित करने के लिए इस तरह का षड्यंत्र रचा है। वहीं महिला थाना पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि हसनगीर खुशी-खुशी अपनी पत्नी के साथ जीवनयापन कर रहा था। बेवजह दोनों के बीच दरार पैदा कराई गई है।

दुष्कर्म नहीं, राजनीतिक षड्यंत्र का है मामला
महिला थाने की SHO इंस्पेक्टर रीता कुमारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद इस मामले की पैरवी में मुखिया ने भी कार्रवाई के लिए थाना आकर प्रेशर दिया था। मुखिया के प्रेशर के बाद उन्होंने SI अनिमा कुमारी को भेजकर जांच कराई तो मामला विपरीत निकला। SHO ने बताया कि महिला ने लालच में आकर अपने पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। जल्द ही महिला को बरामद कर दोनों पक्षों से आमने-सामने बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link