महिला को ससुरालवालों ने जबरन पिलाया जहर: गंभीर हालत होने पर छोड़कर हो गए फरार; सास-ससुर, देवर व देवरानी पर नामजद प्राथमिकी

0
62


गोपालगंज28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में भर्ती महिला।

जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सूरवल गांव में एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की। साथ ही आरोप है कि महिला को जबरन जहर पिलाया गया। हालत गंभीर होने पर ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गए। वहीं, महिला ने सास-ससुर, देवर व देवरानी पर नामजद मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख्मी महिला बरौली थाना क्षेत्र के सूरवल गांव निवासी साबिर हुसैन की पत्नी रबेया खातून के पति अबु धाबी में रहकर फीटर का काम करते हैं। वहीं, महिला अपने दो साल की बेटी के साथ ससुराल में रहती है। जबकि उसकी एक और 17 वर्षीय बेटी अपने मामा के घर सीवान जिले के कोल्हुआ कुरमटोला में रहती है।

महिला ने अपनी सास जोहरा खातून, ससुर रोहस्तम हुसैन, देवर जावेद व देवरानी द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि घर से नहीं निकलने पर उसको जबरन जहर पिलाया गया। इस दौरान महिला की स्थिति नाजुक होते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी।

मौके पर पहुंचे मायके वालों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रही है। वहीं, पुलिस ने महिला के बयान पर सास-ससुर, देवर व देवरानी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

खबरें और भी हैं…



Source link