मुजफ्फरपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महिला डॉक्टर अभी भी अस्पताल में ही भर्ती है।
मुजफ्फरपुर में डॉक्टर पत्नी डॉ अनामिका को जान से मारने की कोशिश करने वाला पति शैलेश रंजन एफआईआर दर्ज होते ही फरार हो गया। काजीमोहम्मदपुर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। सोमवार की शाम पुलिस धर्मशाला चौक सस्तिथ उसके आवास पर पहुंची थी। लेकिन, वह फरार मिला। घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था।
पुलिस के एफआईआर दर्ज करते ही वह घर छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डॉ अनामिका को जुरन छपरा स्तिथ अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह अस्पताल में मौजूद था। वह उसे रेफेर कराने की कोशिश में लगा था। लेकिन, ब्रह्मपुरा पुलिस द्वारा फर्द बयान दर्ज करते ही वह अस्पताल से भी फरार हो गया।
बता दे कि आरोपित पति करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करने की चाहत में पीड़ित पत्नी डॉ अनामिका को कमरे के फर्श पर पहले पटक-पटककर पिटाई की। फिर अस्पताल पहुंचकर कुर्सी में बांधकर तबतक पीटा जबतक की वह बेहोश नहीं हो गई। पीड़िता के बेहोश होते ही उसे मरा समझकर आरोपित से भाग गया था। इसके बाद पीड़िता को उसके ड्राइवर ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के मामा अमित कुमार के बयान पर फर्द बयान दर्ज किया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।