मां दुर्गा की प्रतिमा स्थल के पास गोलीबारी: गया के डुमरिया में प्रतिमा स्थल के पास भीड़ पर मौजर से कई राउंड फायरिंग, 4 घायल, 2 गिरफ्तार

0
239


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Firing In Dumaria Of Gaya; Many Injured; Two Person Arrested; Bihar Bhaskar Latest News

गयाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में घायल लोग।

गया जिले के डुमरिया प्रखंड के मुख्य बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने गए लोगों पर शरारती तत्वों ने मौजर से गोलीबारी कर दी। शुक्रवार की रात हुई गोलीबारी में कई लोग जख्मी हो गए हैं। गोलीबारी के बाद मेल में भगदड़ मच गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अस्पताल में घायल महिला।

अस्पताल में घायल महिला।

बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु

विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। गोलीबारी के बाद श्रद्धालु जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने गोलीबारी की पुष्टि की है। दो लोग पकड़े भी गए हैं। मौके पर इमामगंज के एसडीपीओ समेत कई अफसर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को भीड़ ने अपने कब्जे में लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को लोगों ने पुलिस को सौंपा है।

गोलीबारी के बाद एक आरोपी गिरफ्तार।

गोलीबारी के बाद एक आरोपी गिरफ्तार।

फोर्स की नहीं थी तैनाती

इधर, सभी घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रतिमा स्थल पर किसी प्रकार की कोई भी फोर्स की तैनाती नहीं थी। डुमरिया के थानाध्यक्ष के साथ-साथ गश्ती दल भी मौके पर मौजूद नहीं था। सब-कुछ भगवान भरोसे ही चल रहा था। डुमरिया बाजार के निकट उचौलिया में हाल ही में एक पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। भंडारा भी लगा था। प्रतिमा देखने और भंडारे का प्रसाद लेने के लिए डुमरिया और आसपास के लोग बीते दो दिनों से देर शाम तक लगातार आ रहे थे।

शुक्रवार की देर शाम भी प्रतिमा स्थल पर भारी भीड़ लगी थी। भीड़ में से अचानक युवकों के झुंड में से एक निकला और मौजर निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां लोगों पर दागने लगा। इससे चार लोगों को शरीर के कई हिस्सों में गोली लग गई। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोग इस घटना को पंचायत चुनाव की रंजिश के नजरिए से देख रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link