मुंगेर में छेका करने जा रहे लोगों से लूट: अगैया नदी के पास लुटेरों ने की मारपीट कर जेवर और कैश लूटे

0
74
मुंगेर में छेका करने जा रहे लोगों से लूट: अगैया नदी के पास लुटेरों ने की मारपीट कर जेवर और कैश लूटे



  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Munger
  • Robbery From People Going To Raid In Munger, Robbers Beat Up Near Agaiya River And Robbed Cash And Jewellery.

मुंगेर15 मिनट पहले

मुंगेर में रविवार की देर रात नकाबपोश लुटेरों ने प्रखंड क्षेत्र के रतैठा गांव से सुल्तानगंज छेका करने जा रहे लोगों के साथ छिनतई के क्रम में जमकर मारपीट की है। घटना के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर-असरगंज मार्ग स्थित अगैया नदी के पास हुई। मारपीट की घटना में रवीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि सेठु कुमार के साथ भी मारपीट की गई है जिसमें वह मामूली रूप से जख्मी है। सभी घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर छेका करने जा रहे लोगों से छिनतई के क्रम में जेवर और नकद रुपया भी सशस्त्र लुटेरों ने छीन लिया है।

इधर पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिए जाने के बाद सूचना पाकर खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी रवीश एवं सेठु कुमार को अपने साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाई है। जहां जख्मी रवीश का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रतैठा गांव निवासी संजीत कुमार साह अपने बेटे की शादी के पूर्व लड़की का छेका करने अपने रिश्तेदार और ग्रामीणों के साथ सुल्तानगंज जा रहे थे। इसी क्रम में अगैया नदी के समीप नकाबपोश लुटेरों ने हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

जिसमे रवीश गंभीर रूप से जख्मी है जबकि सेठो को मामूली चोटें आई है। जिसका इलाज किया जा रहा है। खड़गपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link