मुजफ्फरपुर में EVM लोड पिकअप को लोगों ने घेरा: पिकअप से कार को लगी ठोकर तो लोगों ने किया हंगामा, कर्मियों से भिड़े

0
50


मुजफ्फरपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

EVM लोड पिकअप को घेरे स्थानीय लोग।

मुजफ्फरपुर में मतदान समाप्ति के बाद EVM लोड पिकअप से एक चार पहिया वाहन में ठोकर लग गई। गाड़ी पर सवार लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप को हाईवे पर घेर लिया और उस पर मौजूद कर्मियों व चालक से भिड़ गए। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। घटना सदर थाना के गोबरसही चौक की है। बुधवार देर रातपिकअप वैन EVM लोड कर जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पिकअप को घेर लिया। चालक व कर्मियों के साथ बहस करने लगे। चालक ने विरोध किया तो लोग उसकी पिटाई करने पर उतारू हो गए। लोगों को समझाने का प्रयास करने पर सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक शुरू हो गई।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने नहीं। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मुआवजा का आश्वासन दिया लेकिन फिर भी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को मुक्त कराया। इसके बाद पिकअप आरडीएस कॉलेज की ओर रवाना हुई।

सदर थाने की पुलिस ने बताया कि EVM लोड पिकअप से एक गाड़ी में हल्की ठोकर लग गयी थी। इसके बाद उक्त गाड़ी पर सवार लोग उग्र हो गये थे। पिकअप को घेर लिया था। लेकिन, पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और पिकअप को रवाना कर दिया गया। इस दौरान एक भी EVM के साथ किसी ने छेड़छाड़ नहीं किया गया है। पिकअप वैन को आरडीएस कॉलेज भेज दिया गया है। मामला पूरी तरह से शांत कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link