[ad_1]
मोतिहारीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी।
मोतिहारी के बूथ संख्या 177 पर पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों ने हंगामा किया है। बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचे डीएम शीर्षत कपिल अशोक की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। साथ ही पत्थरबाजी भी की। इसमें पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रवींद्र समेत कई पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है। मामला मेहसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौनिमल स्थित बूथ संख्या 177 का है।
बूथ पर हंगामा की वजह से चुनाव की गोपनीयता भंग हो रही थी। डीएम के समझाने के बावजूद पूर्व विधायक के समर्थक शांत नहीं हो रहे थे। कुछ ही देर में वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। हांलाकि स्थिति अभी सामान्य है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि बूथ पर काम करने वाले सभी कर्मी सही सलामत अपने-अपने स्थानों पर सुरक्षित पहुंच गए हैं।
नामांकन रद्द होने के समय लोगों ने किया था हंगामा
मेहसी प्रखण्ड कार्यालय पर झिटकहिया, भरकुरवा व नौनीमल पंचायत के लोगों ने नामांकन रद्द होने के दिन हंगामा किया था। साथ ही मतदान के दिन हिसाब बराबर करने की प्रशासन को धमकी भी दी थी।
[ad_2]
Source link