Home Bihar रमई राम की बेटी बोलीं- कभी CM नहीं बनेंगे तेजस्वी: डॉ. गीता ने कहा- जो उनका जूता उठाता, उसे ही मिलता है सम्मान

रमई राम की बेटी बोलीं- कभी CM नहीं बनेंगे तेजस्वी: डॉ. गीता ने कहा- जो उनका जूता उठाता, उसे ही मिलता है सम्मान

0
रमई राम की बेटी बोलीं- कभी CM नहीं बनेंगे तेजस्वी: डॉ. गीता ने कहा- जो उनका जूता उठाता, उसे ही मिलता है सम्मान

[ad_1]

मुजफ्फरपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डॉ. गीता देवी। - Dainik Bhaskar

डॉ. गीता देवी।

पूर्व मंत्री रमई राम की पुत्री डॉ गीता देवी ने नॉमिनेशन से पहले तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने नॉमिनेशन से पहले कहा कि वही दलित का सम्मान है, जो उनका जूता उठाता है, ढोता है। उनके कहने पर नाचते है। उन्हीं को सम्मान मिलता है। बताते चले कि पूर्व मंत्री रमई राम की पुत्री डॉ गीता देवी ने राजद को छोड़कर VIP का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि विकास का काम होगा। उन्होंने कहा कि उनके टक्कर में कोई नही है। ना ही अमर पासवान और ना ही बेबी कुमारी।

इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी कभी CM नहीं बनेंगे। वे जातीयता करते है। उच्च नीच का भाव रखते है। उन्होंने कहा कि वे उनको भाई मानती थी। उन्हें राखी भी बांधती थी। लेकिन, उन्हें धोखा मिला है। भाई मानने पर सम्मान नहीं मिला।

डॉ. गीता ने कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री रमई राम राजनीति के भीष्म पितामह है। उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा। लेकिन, बदले में क्या मिला, धोखा। उन्होंने कहा कि इस अपमान के बदले वह VIP में शामिल हुई है। जनता फैसला करेगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link