लखीसराय में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे: पुलिस समझाने पहुंची तो भी दोनों ओर से पथराव करते रहे लोग, 6 घायल

0
98
लखीसराय में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे: पुलिस समझाने पहुंची तो भी दोनों ओर से पथराव करते रहे लोग, 6 घायल


लखीसराय12 मिनट पहले

घटनास्थल पर लगी भीड़।

लखीसराय में खगौर और हकीम गंज के लोगों के बीच उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष द्वारा गोलीबारी करने की बात सामने आ रही है। घटना में 6 लोग घायल हो गए। शुक्रवार की देर शाम साढ़े आठ बजे घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों समझाने-बुझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों पक्ष के लोग फिर भी पथराव करते रहे। पुलिस ने जब आक्रोशित लोगों को खदेड़ा तो मामला शांत हुआ।

पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील है। पुलिस ने जगह-जगह पर भारी सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया ताकि स्थिति काबू में रहे। वहीं लखीसराय ASP ने बताया कि घटना की जांच जारी है। जो भी इसके पीछे दोषी पाया जाएगा। उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर लगी भीड़।

हाकिमगंज के लोगों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम खगौर गांव के कुछ लड़के नशे की हालत आए और हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो लड़कों के समूह ने मारपीट भी की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कहा जा रहा है कि हाकिमगंज के लोगों ने अपने ही गांव की सड़क को जाम भी कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया है। दोनों पक्ष के लोग दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link