[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Goons Including Father Of Two Children Beat Up The Boy Came To Rescue Girl From Eve Teasing
बगहा32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धनहा थाना।
धनहा में लड़की से छेड़खानी का विरोध कर रहे एक युवक को मनचलों ने पीट दिया। घायल युवक की पहचान अरुण यादव के रूप में की गई है। हालांकि, पूरे मामले का वीडियो वहां खड़े कुछ लोगों ने बना लिया था। मामला धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव का है। प्रखंड स्थित कुशल युवा केंद्र से लड़की कंप्यूटर की पढ़ाई कर घर लौट रही थी। तभी गांव के रुस्तम अंसारी ने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़खानी शुरू कर दी। वहीं, अरुण भी उसी संस्थान से लौट रहा था। मनचलों की मनमानी देख जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने उसे पीट दिया।
लड़की के पिता ने मनचलों के विरोध में दर्ज कराया मामला
लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि घटना सोमवार के करीब 2 बजे की है। बेटी कंप्यूटर की क्लास करके घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का रुस्तम अंसारी कुछ साथियों के साथ मुंह बांधे खड़ा था। बेटी को देख वे लोग छेड़खानी करने लगे। अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। तभी लड़की के साथ कंप्यूटर क्लास कर एक लड़का आ रहा था। छेड़छाड़ से रोकने का उसने प्रयास किया तो रुस्तम अंसारी व उसके साथी उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपित रुस्तम की तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। वहीं, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही लड़कों की गिरफ्तारी की जाएगी।
[ad_2]
Source link