लुटेरी दुल्हन पर FIR दर्ज: शादी के कुछ दिन बाद जेवर लेकर भागी दुल्हन; पति गया मनाने तो रात में ब्लेड से काट डाला प्राइवेट पार्ट

0
101


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गोपालगंज16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

  • पति बोला – ऐसी पत्नी से बचाए भगवान,गंभीर हालत अस्पताल में चल रहा इलाज
  • जख्मी पति के बयान पर दर्ज हुई FIR, घटना के बाद पत्नी हुई फरार

रूठी पत्नी को मनाने ससुराल जाना गोपालगंज के एक पति को महंगा पड़ गया। पत्नी ने रात में ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद रात में ही पत्नी फरार हो गई। आनन फानन में पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।पति ने पत्नी पर FIR दर्ज कराई है।पुलिस महिला की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है। वहीं युवक के घरवालों को इसकी जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।
पति को फोन कर पत्नी ने बुलाया था ससुराल
जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव निवासी गोविंद कुमार मांझी का ससुराल यूपी के कुशीनगर जिले के रामपुर चौराहा हरबंश पट्टी है। उसकी पत्नी संध्या ने उसे फोन कर बुलाया, जिसके बाद उसे अपने घर लाने के लिए गोविंद ससुराल गया था। पति जब नींद से सो गया तो पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद जख्मी हालत में उसे छोड़कर अपने मायके से फरार हो गई।
शादी के कुछ दिन बाद ही घर से जेवर लेकर हो गई थी फरार
लॉकडाउन में 8 माह पहले गोविंद की शादी संध्या के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद संध्या जेवर लेकर ससुराल से फरार होकर अपने मायका चली गई। इसके बाद वहीं पर रह रही थी।इस दौरान एक बार गोविंद उसे लेकर अपने घर भी आया।इसके दो दिन बाद फिर घर से भाग कर चली गई। जिसके बाद से वह वहीं पर थी। पत्नी को मनाकर घर लाने के लिए पति उससे फोन पर बात करता रहता था। फिलहाल पीड़ित युवक का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में ही ही चल रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link