Home Bihar विसर्जन पर बवाल: उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चटकाई लाठियां, अश्रुगैस छोड़े

विसर्जन पर बवाल: उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चटकाई लाठियां, अश्रुगैस छोड़े

0
विसर्जन पर बवाल: उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने चटकाई लाठियां, अश्रुगैस छोड़े

[ad_1]

खगड़िया29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खगड़िया में गुरुवार को विसर्जन के बाद जमकर बवाल हुअा। 4 बजे विसर्जन होने के बाद लोगों द्वारा 5 बजे एकजुट होकर यह कहते हुए जिला प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया गया कि जबरन उनलोगों को कम पानी में ही प्रतिमा विसर्जित करने के लिए बाध्य किया गया। वे लोग एक नाव की मांग कर रहे थे ताकि प्रतिमा का विसर्जन गंडक नदी की बहती धारा में किया जा सके। जबकि प्रशासनिक स्तर से विसर्जन के लिए पूर्व से स्थान चिन्हित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई थी। विसर्जन वाले स्थान पर साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी की गई थी। जानकारी के अनुसार शहर के सन्हौली दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा को कम पानी में विसर्जन कराए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन पर मनमानी एवं विसर्जन में शामिल लोगों के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए शहर के राजेंद्र चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद थे। इस वजह से सुबह के 5 बजे से ही बाजार पूरी तरह से बंद रहा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के मूर्ति विसर्जन को लेकर चिन्हित किया गया स्थान सही नहीं था। सन्हौली की प्रतिमा 10 फीट की होती है। उसे जबरन 4 फीट पानी में विसर्जित करने के लिए कहा जा रहा था। जब पूजा कमेटी के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो एसडीओ अमित अनुराग एवं एसडीपीओ सुमित कुमार ने पूजा कमेटी के लोगों पर लाठी चटकाना शुरू कर दिया। इससे खफा होकर जब पूजा कमेटी के लोग वहां मूर्ति छोड़ कर वापस लौटने लगे तो विसर्जन में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मनीष सिंह ने कहा कि जिस प्रतिमा की हम 10 दिनों तक पूजा-अर्चना पूरे भक्ति भाव से करते हैं उसे पूरे सम्मान से विदाई देने की परंपरा रही है। विसर्जन की परंपरा में दखल देकर जिला प्रशासन ने लाेगों के धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए वे लोग शांति पूर्वक सड़क पर बैठ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजेंद्र चौक पर दोपहर तक डीडीसी संतोष कुमार, डीएसपी मुख्यालय रणजीत कुमार, एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ सुमित कुमार सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी प्रदर्शन कर रहे नेताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। 2 बजे के बाद नेता मनीष सिंह ने कई लोगों के साथ सादे कागज पर हस्ताक्षर अपनी गिरफ्तारी दे दी। इसके बाद पूरा माहौल बदल गया। अचानक उग्र हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। गुरवार की अहले सुबह 4 बजे विसर्जन के दौरान 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसमें से दो लोगों ने शराब पी रखी थी। विसर्जन के दौरान हिरासत में लिये गए लोग जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर निर्धारित किये गए रूट चार्ट के अनुसार विसर्जन करने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।

सड़क जाम कर रहे लोगों की थी तीन मांगंे प्रतिमा विसर्जन के बाद शुरू हुए बवाल के दौरान सैकड़ों लोगों के साथ राजेन्द्र चौक पर बैठकर प्रदर्शनकर कर रहे नेता मनीष सिंह ने जिला प्रशासन के समक्ष तीन मांगे रखी। विसर्जन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों के विरूद्ध मुकदमा नहीं हो, लाठीचार्ज करने वाले एसडीओ एवं एसडीपीओ के विरूद्ध कार्रवाई हो तथा चल रहे प्रदर्शन मामले में भी कोई मुकदमा या कार्रवाई न हो।

प्रतिमा खंडित कर विसर्जन करने की अफवाह फैली राजेंद्र चौक पर प्रदर्शन के दौरान सबकुछ ठीक था। लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे अफवाह एवं प्रशासनिक सुस्ती के कारण प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ता चला गया। इधर सोशल मीडिया वाट्सएप और फेसबुक पर लोगों द्वारा यह पोस्ट डाला जाने लगा कि सन्हौली की प्रतिमा को खंडित कर विसर्जित कराया गया। जिससे भीड़ में शामिल उपद्रवियों को मौका मिला गया और उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

प्रशासन ने वीडियो किया जारी ताकि अफवाह न फैले विसर्जन को लेकर फैलाये जा रहे अफवाह के बीच जिला प्रशासन की तरफ से सन्हौली में स्थापित मां की प्रतिमा के विसर्जन का वीडियो जारी किया गया। जिसमें प्रतिमा को पूरी आस्था के साथ प्रशासनिक टीम की निगरानी में विसर्जित किया जा रहा है। विसर्जन के बाद पूजा कमेटी के ही कुछ लोगों के बयान भी जारी कराए गए। जो लोगों को सही तरीके से प्रतिमा के विसर्जन किये जाने की जानकारी दे रहे हैं।

अफवाह का उपद्रवी उठा रहे हैं नाजायज फायदा ^सन्हौली की प्रतिमा का विसर्जन पूरी आस्था के साथ किया गया है। प्रशासनिक तैयारी विसर्जन को लेकर पहले से चल रही थी। विसर्जन का वीडियो सभी लोग देख चुके हैं। लेकिन फैलाये जा रहे अफवाह का उपद्रवी नाजायज फायदा उठा रहे हैं। लोगों को इससे बचने की जरूरत है। पुलिस पर पत्थरबाजी है। इसमें शामिल लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अमित अनुराग, एसडीओ, खगड़िया

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link