Home Bihar वैशाली में दो ऑटो की टक्कर में महिला की मौत: राजापाकर-बेलकुंडा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, ननिहाल जा रही 24 साल की महिला की मौत, परिवार के कई घायल

वैशाली में दो ऑटो की टक्कर में महिला की मौत: राजापाकर-बेलकुंडा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, ननिहाल जा रही 24 साल की महिला की मौत, परिवार के कई घायल

0
वैशाली में दो ऑटो की टक्कर में महिला की मौत: राजापाकर-बेलकुंडा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, ननिहाल जा रही 24 साल की महिला की मौत, परिवार के कई घायल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Vaishali News; Woman Dies On The Spot As Two Auto Collide At Rajapakar Belkunda Main Road Many Passengers Injured

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मृतका के शव के साथ परिजन। - Dainik Bhaskar

मृतका के शव के साथ परिजन।

वैशाली जिले के राजापाकर-बेलकुंडा मुख्य मार्ग के कछुआई के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।

मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी ननिहाल

मिली जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग के शाहपुर तोई गांव निवासी अजय पासवान की पत्नी 24 वर्षीय चांदनी कुमारी अपनी नैहर बिदुपुर के माइल पकड़ी गांव से ननिहाल लालगंज के मदरना झिटकैया ऑटो से जा रही थी। जानकारी के अनुसार भतीजा के मुंडन कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे ही दो ऑटो में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका के दो बच्चा समेत परिवार के कई सदस्य जख्मी हो गए। सभी जख्मी लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका महिला के ससुराल और नैहर में कोहराम मच गया। वहीं खुशी, मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link