शेखपुरा में शराब के साथ नशे में वार्ड पार्षद गिरफ्तार: पुलिस की छापेमारी में गांजा बेचते तीन कारोबारी भी अरेस्ट, पहले भी जेल जा चुका है वार्ड पार्षद

0
76


शेखपुरा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नशे में शराब के साथ गिरफ्तार वार्ड पार्षद।

शेखपुरा में पुलिस ने नगर परिषद के वार्ड पार्षद संजय यादव को शराब और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ 3 अन्य लोगों को भी पुलिस ने दबोचा है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इसमें सभी रंगेहाथ पकड़े गए। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने किया।

विनोद राम ने बताया कि- नगर परिषद शेखपुरा के वार्ड संख्या -10 के वार्ड पार्षद संजय यादव को 2 -2 सौ एमएल शराब से भरे पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य सूत्रों ने बताया कि वार्ड पार्षद को देसी शराब और दस पुड़िया गांजा के साथ नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। वहीं शहर के चांदनी चौक स्थित एक पान दुकान, सदर अस्पताल के निकट एक ठेला की दुकान और गिरिहिंडा स्थित बस स्टैंड के पास के पान दुकान में दुकानदार द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते दोनों दुकानदार और ठेला चालक को अरेस्ट किया गया।

दो किलो से अधिक गांजा बरामद
बताया गया कि इन लोगों के पास बेचने हेतु रखे गए दो किलो से अधिक वजन में गांजा को भी बरामद किया गया। गांजा बेचते पकड़े गए लोगों में शहर के दाल कुआं खांड पर मौहल्ला निवासी मुशहरी महतो का पुत्र सतीश कुमार, अहियापुर , कुम्हार टोली निवासी मनीष पासवान और गिरिहिंडा मौहल्ला निवासी रौशन कुमार बताया गया है। गिरफ्तार वार्ड पार्षद सहित 4 लोगों के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहले भी नशे में चिराग पासवान को दी थी गाली
बता दें कि दो साल पहले लोजपा के राष्ट्रीय नेता और सांसद चिराग पासवान को शराब के नशे में गाली देते वायरल वीडियो के कारण पहले भी चर्चित रहे वार्ड पार्षद संजय यादव जेल जा चुके है।

खबरें और भी हैं…



Source link