Home Bihar सावधान…यह सड़क धंसी हुई है: NH-83 का यह हिस्सा कई महीने से धंसता जा रहा है, पटना से गया जाने वाले सैकड़ों वाहन रोज गुजरते हैं

सावधान…यह सड़क धंसी हुई है: NH-83 का यह हिस्सा कई महीने से धंसता जा रहा है, पटना से गया जाने वाले सैकड़ों वाहन रोज गुजरते हैं

0
सावधान…यह सड़क धंसी हुई है: NH-83 का यह हिस्सा कई महीने से धंसता जा रहा है, पटना से गया जाने वाले सैकड़ों वाहन रोज गुजरते हैं

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते कई माह से धंसे इस सड़क को दुरूस्त करने का कोई प्रयास नहीं हुआ है।

  • इस सड़क पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है

यह पटना-गया सड़क मार्ग है। नेशनल हाइवे 83 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस हिस्से का एक हिस्सा बीते कई माह से धंसा हुआ है। दिन-प्रतिदिन यह धंसता ही जा रहा है। इस सड़क से हर रोज सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बावजूद इसके धंसी सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है।

तस्वीर पुनपुन प्रखंड की है। डुमरी ओवरब्रिज से पुनपुन स्‍टेशन के बीच NH-83 का पश्चिमी हिस्‍सा बीते कई माह से धंसा पड़ा है। इस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लेकिन अबतक इसे दुरूस्त करने का कोई सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ है। पटना से गया आने-जाने के लिए यह मार्ग दूरी के हिसाब से भी कम माना जाता है। चौबीसों घंटे रोज सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। खासकर रात के वक्त सड़क का यह हिस्सा किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी कई बार सड़क के इस हिस्से पर वाहन दुर्घटना हो चुकी है। इधर से गुजरने वाले वाहन चालक जान हथेली पर लेकर वाहन चलाने को मजबूर हैं।

[ad_2]

Source link