सीतामढ़ी में शव को नोंचते रहे कुत्ते: पटरी पर कई टुकड़ों में मिली महिला की लाश, 8 किमी तय करने में GRP को लगे 4 घंटे

0
125


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीतामढ़ी13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटरी पर पड़े शव के टुकड़ों को नोचते कुत्ते और कव्वे।

  • महिला की पहचान नहीं हो पाई है, पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ

सीतामढ़ी के रीगा रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक महिला की लाश कई टुकड़ों में बंटी दिखी। शव की हालत देख उसे पहचान पाना मुश्किल हो गया। लाश के पास 4 घंटे तक कुत्ते जमे रहे। उसके कई हिस्सों को नोंच-नोंच कर अलग कर दिया। जानकारी देने के बावजूद GRP की टीम को पहुंचने में 4 घंटे लग गए। यहां से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन की दूरी महज 8 किमी है।

शव के एक टुकड़े पर बैठा कौआ।

शव के एक टुकड़े पर बैठा कौआ।

सुसाइड की भी आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे महिला मालगाड़ी से कट गई। हालांकि, वो कौन थी, कहां जा रही थी, इतनी सुबह पटरी तक कैसे पहुंची। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, कुछ लोग सुसाइड की आशंका जाहिर कर रहे हैं। महिला के पास से किसी तरह का सामान भी बरामद नहीं हुआ है। घटनास्थल के आस-पास लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिल सका।

घटनास्थल पर मौजूद लोग।

घटनास्थल पर मौजूद लोग।

पुलिस के प्रति लोगों में नाराजगी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 4 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों का विरोध भी किया। सीतामढ़ी के रेल थानाध्यक्ष राजकुमार राम ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ बातें सामने आएगी। इसके बाद अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link