सीनियर DSP कमलाकांत गिरफ्तार होंगे: नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप करने का है आरोप, वीकर सेक्शन के ADG ने जारी कर दिया आदेश

0
125


पटना17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीनियर DSP कमलाकांत प्रसाद।

बिहार स्पेशल सशस्त्र पुलिस-1 के सीनियर DSP कमलाकांत प्रसाद गिरफ्तार होंगे। उन्हें गया के महिला थाना की पुलिस जल्द ही अपने कब्जे में लेगी। सीनियर DSP को गिरफ्तार करने के लिए आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है। इस मामले में सोमवार को ही CID के वीकर सेक्शन के ADG अनिल किशोर यादव की तरफ से एक आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश की कॉपी पटना और गया के SSP को भेजी गई है। अब इस आदेश के जारी होने के बाद किसी भी वक्त सीनियर DSP को पुलिस टीम गिरफ्तार कर सकती है। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज सकती है।

नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप कांड से जुड़ा है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला एक नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप कांड से जुड़ा है। इस गंदी हरकत को कमलाकांत प्रसाद ने तब अंजाम दिया था, जब वो गया में बतौर मुख्यालय DSP के पद पर थे। आरोप है कि नाबालिग के साथ उन्होंने अपने सरकारी आवास में ही रेप किया था। गंभीर आरोप लगने के बाद पीड़िता के पिता के बयान पर गया के महिला थाने में 27 मई को ही FIR नंबर 18/2021 दर्ज की जा चुकी है। इस केस को IPC, पोक्सो और SC/ST की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

पीड़िता का 164 का बयान दर्ज

गया के महिला थाने की पुलिस पीड़िता और उसके पिता का बयान भी 164 के तहत कोर्ट में दर्ज करा चुकी है। इस मामले में गया के SSP भी अपनी एक रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज चुके हैं। DGP संजीव कुमार सिंघल के आदेश पर IG मुख्यालय राकेश राठी ने सीनियर DSP को अपने पद से सस्पेंड करने के लिए सीधे गृह विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लेटर लिखा था।

जांच में DSP का गलत आचरण आया सामने

अपने लेटर में IG मुख्यालय ने लिखा था कि कमलाकांत प्रसाद का जिस तरह का आचरण सामने आया है, वो व्यभिचारी प्रवृति का घोतक है, जो बिहार पुलिस सेवा जैसे अनुशासित पद के लिए सही नहीं है। इसलिए सीनियर DSP कलाकांत प्रसाद के निलंबन की अनुशंसा की। अब आज ADG ने गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने पटना और गया के SSP को टीम का गठन कर जल्द से जल्द आरोपी सीनियर DSP को गिरफ्तार कर उसकी रिपोर्ट DGP कंट्रोल रूम और कमजोर वर्ग की सौंपने को कहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link