Home Bihar सीवान के महराजगंज में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली: 12 बजे से पहले निपटा लें सारे काम, पावर ग्रिड में होगा मेंटेनेंस कार्य

सीवान के महराजगंज में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली: 12 बजे से पहले निपटा लें सारे काम, पावर ग्रिड में होगा मेंटेनेंस कार्य

0
सीवान के महराजगंज में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली: 12 बजे से पहले निपटा लें सारे काम, पावर ग्रिड में होगा मेंटेनेंस कार्य

[ad_1]

सीवानएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार यानी आज सीवान के पूर्वी छोर पर स्थित महराजगंज पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य और 132KV महराजगंज-मशरख लाइन में पेड़ों की कटाई-छंटाई की वजह से अनुमंडल क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे से 3 घंटों के लिए विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसकी जानकारी ग्रिड सब स्टेशन के सहायक कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आज यानी सोमवार को महराजगंज (मलमलिया) पावरग्रिड सब-स्टेशन से दोपहर में 12 बजे से 3 बजे तक सभी फीडर और इससे जुड़े पावर सब स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

12 बजे से 3 बजे तक कटेगी बिजली
महराजगंज ग्रिड सब स्टेशन के सहायक कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि आज सोमवार को दोपहर में महराजगंज ग्रिड सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से महराजगंज ग्रिड से बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस वजह से उपभोक्ताओं को दोपहर में 3 घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी।

इन फीडर में रहेगी बत्ती गुल
उन्होंने बताया कि ग्रिड में मेंटनेंस कार्य के साथ ही 132KV महराजगंज-मशरख लाइन में पेड़ों की कटाई छंटाई आज ही की जाएगी। इसके कारण महराजगंज ग्रिड से जुड़े सभी 33KV फीडर और इससे संबंधित अन्य पावर सब-स्टेशन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पावर बाधित होगा। इसकी वजह से 33KV लकड़ी नबीगंज, 33KV बसंतपुर, 33KV सराय पड़ौली, 33KV भगवानपुर, 33KV डुमरा और 33KV गोरेयाकोठी फीड और इनसे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। इसलिए दोपहर 12 बजे के पहले काम निपटा लें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link